पाकिस्तान में अवैध सशस्त्र संगठन का मुकाबला, 44 लोग गिरफ्तार
2019-03-06 09:54:12
पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री शहरयार खान अफरीदी ने 5 मार्च को कहा कि कानून कार्यान्वयन विभाग हाल में देश के भीतर अवैध सशस्त्र संगठनों के खिलाफ़ कार्रवाई कर रहा है, अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उन्होंने उसी दिन आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 4 मार्च से शुरु हुआ यह अभियान दो हफ्तों तक जारी रहेगा, जिसका मुख्य लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा निश्चित अवैध सशस्त्र संगठन का मुकाबला करना है। यह पाक सरकार का फैसला है, किसी बाहरी शक्ति के दबाव में नहीं है।
अफ़रीदी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद और अतिवाद पर हमला करने की नीति बहुत स्पष्ट है, किसी भी व्यक्ति के पाकिस्तान की भूमि में अवैध कार्रवाई करना साफ तौर पर मना है।
(श्याओ थांग)