ढाका : चौथा“नया शिल्पकला”अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी आयोजित
2018 चौथा“नया शिल्पकला”अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 8 दिसम्बर को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित राष्ट्रीय ललितकला भवन में उद्घाटित हुआ। मौजूदा प्रदर्शनी चीन के छिंगहुआन विश्वविद्यालय के ललितकला कॉलेज, शांगहाई कला और ललितकला व्यावसायिक कॉलेज और ढाका विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है।
ढाका विश्वविद्यलय के उप प्रधान मोहम्मद अख्तरूज्ज़मान ने उद्घाटन समारोह में भाषण देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी तीनों विश्वविद्यालयों के बीच आदान-प्रदान की सफल आदर्श मिसाल है, जिससे चीनी और बांग्लादेशी जनता के बीच आपसी समझ और मैत्री आगे बढ़ेगी। यह न केवल एक कला प्रदर्शनी है, बल्कि क्रॉस-कंट्री और क्रॉस-संस्कृति वाली विविधतापूर्ण आदान-प्रदान गतिविधि भी मानी जाएगी।
वहीं, छिंगहुआ विश्वविद्यालय के ललितकला कॉलेज के प्रधान लू श्याओपो ने कहा कि मौजूदा प्रदर्शनी को बांग्लादेशी कलाकारों का जोरदार समर्थन और सक्रिय भागीदारी मिली। दोनों देशों के कलाकार एक दूसरे का सम्मान करते हुए एक दूसरे से सीखते हैं, इससे अंतरराष्ट्रीय कला और ललितकला की समृद्धि और विकास को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
बता दें कि“अद्वितीय”थीम वाली मौजूदा प्रदर्शनी एक सप्ताह तक जारी रहेगी, जिसमें चीन, बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका, जापान और दक्षिण कोरिया समेत 11 देशों के कलाकारों की करीब 140 रचनाएं प्रदर्शित की जा रही है। प्रदर्शित वस्तुओं में मिट्टी के बर्तन, धातु, फाइबर, कांच, पेंट कला, लकड़ी शिल्प और टेक्सटाइस प्रिंटिंग आदि शामिल हैं।
(श्याओ थांग)




