(फोटो) श्रीलंका के सबसे ऊँचे पर्ल होटल का निर्माण पूरा
2018-11-26 16:42:23
चीन द्वारा निर्मित श्रीलंका के सबसे ऊँचे पर्ल होटल का निर्माण 24 नवम्बर को पूरा हो गया।
चीनी निर्माण कंपनी के अधिकारी हो यूच्येई ने कहा कि श्रीलंका पर्ल होटल एक पट्टी एक मार्ग पहल के आह्वान में चीन-श्रीलंका सहयोग की मिसाल है। आशा है कि चीन श्रीलंका के उद्यमों के सहयोग को मज़बूत करेगा और दोनों देशों की जनता को लाभ देगा।
पर्ल होटल श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के केंद्र वाणिज्य क्षेत्र में स्थित है, जिसकी ऊँचाई 180 मीटर है, जो श्रीलंका के सबसे ऊंचे पाँच सितारा होटलों में से एक है।
(श्याओयांग)




