63वीं श्रीलंकाई अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित
23 नवंबर को श्रीलंका के चीनी संस्कृति केंद्र, श्रीलंकाई फोटोग्राफर संघ द्वारा एक साथ आयोजित 63वीं श्रीलंकाई अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता और वर्ष 2018 फोटो प्रदर्शनी चीनी संस्कृति केंद्र में धूमधाम से आयोजित हुई। श्रीलंका में स्थित चीनी दूतावास के संस्कृति विभाग के प्रधान ल्यू तुङ, श्रीलंकाई चीनी संस्कृति केंद्र के अध्यक्ष लो लीवन, श्रीलंकाई फोटोग्राफर संघ के अध्यक्ष रमेश और कई अलग अलग क्षेत्रों के मित्रवत व्यक्तियों, श्रीलंकाई फोटोग्राफर संघ के सदस्यों, श्रीलंका में स्थित चीनी पूंजी वाले उद्यमों के प्रतिनिधियों और श्रीलंका में रहने वाले चीनियों समेत 70 से अधिक लोगों ने इस प्रदर्शनी को देखा।
दोनों देशों के मेहमानों की पुष्टि से श्रीलंकाई-चीनी संस्कृति केंद्र के अध्यक्ष लो लीवन ने श्रीलंकाई फोटोग्राफर संघ के अध्यक्ष रमेश के साथ दोनों संस्थाओं के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। रमेश ने कहा कि इस बार चीनी संस्कृति केंद्र के सहयोग से श्रीलंका और चीन दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक मेलजोल और सहयोग को मज़बूत किया जाएगा। जो एक पट्टी एक मार्ग सुझाव के तले कलात्मक आवाजाही और सांस्कृतिक सहयोग का आधार है। आशा है कि भविष्य में ज्यादा से ज्यादा चीनी फ़ोटोग्राफर इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
चंद्रिमा


