श्रीलंका में“बेल्ट एंड रोड”की 5वीं वर्षगांठ पर अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय मंच आयोजित
हाल ही में श्रीलंका स्थित चीनी दूतावास और श्रीलंकाई थिंक-थैंक भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में“बेल्ट एंड रोड”की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय मंच कोलंबो में आयोजित हुआ। चीन, श्रीलंका, पाकिस्तान, भारत, नेपाल, बांग्लादेश, सिंगापुर, स्पेन, ग्रीस और केन्या आदि 10 देशों से आए 21 विशेषज्ञों और विद्वानों ने मंच में भाषण दिया। श्रीलंका में विभिन्न जगत के करीब 350 लोग मंच में उपस्थित हुए।
श्रीलंका स्थित चीनी राजदूत छंग श्वेय्वान ने मंच में भाषण देते हुए कहा कि पाँच सालों के विकास के चलते,“बेल्ट एंड रोड”पहल विचारधारा और दृष्टिगोचर से वास्तविक कार्रवाई तक परिवर्तित हुआ, जिसमें बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं और अधिक से अधिक देश इसका समर्थन करने लगे। पाँच सालों में चीन और श्रीलंका“बेल्ट एंड रोड”पर समान सलाह मशविरा करते हुए समान निर्माण कर रहे हैं और इसका समान उपभोग करते हैं।“बेल्ट एंड रोड”पहल के निर्माण में बड़ा फल हासिल हुआ, जिससे श्रीलंकाई जनता को वास्तविक लाभ मिला है। राजदूत छंग ने संबंधित थिंक-थैंक के विद्वानों से आपस में अकादमिक आदान-प्रदान व सहयोग करते हुए एक दूसरे से सीखने की अपील की, ताकि“बेल्ट एंड रोड”के निर्माण के लिए ज्यादा योगदान दे सकें।
मंच में उपस्थितजनों ने“बेल्ट एंड रोड”के निर्माण में प्राप्त उपलब्धियों, इसके सामने मौजूद चुनौतियों और भविष्य में इसके दृष्टिगोचर पर विचार-विमर्श किया। मंच के दौरान उन्होंने कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल, बंदरगाह शहर और हम्बनटोटा बंदरगाह आदि चीन-श्रीलंकाई संयुक्त निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण दौरा किया।
(श्याओ थांग)



