भारत में ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की संख्या 61 पहुंची
भारत के पंजाब प्रदेश की स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने 20 अक्तूबर को इस बात की घोषणा की कि 19 अक्तूबर की रात को हुई ट्रेन दुर्घटना से 61 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही 20 अक्तूबर को पंजाब में एक दिन का शोक मनाया गया। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय व शिक्षा संस्थाएं बंद रहीं।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार स्थानीय सरकार ने राहत केंद्र व हॉट लाइन की स्थापना की है, और पंजाब की राजधानी अमृतसर के पास के चिकित्सकों से छुट्टी में न जाकर अमृतसर में जाकर घायलों का इलाज करने का आग्रह किया।
स्थानीय सरकार ने हर मृतक के लिये 5 लाख रुपये मुआवज़ा देने की घोषणा की। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए हर मृतक को और 2 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की।
चंद्रिमा


