मा चेनवू ने सीआरआई के भारतीय श्रोताओं के साथ आदान-प्रदान किया
18 अक्तूबर को कलकत्ता स्थित चीनी जनरल कौंसुलर मा चेनवू ने अपने भवन में भारत के पश्चिम बंगाल से आए चाइना रेडियो इंटरनेशनल के श्रोता, न्यू होरिज़न रेडियो श्रोता संघ के सचिव रविशंकर बसु आदि से भेंट की।
बसु ने कहा कि वे चीनी संस्कृति को प्यार करते हैं, और लगातार 30 से अधिक साल में सीआरआई के हिन्दी व बंगाली भाषा के रेडियो कार्यक्रम सुनते हैं। वे चीन को अपना दूसरा जन्मस्थान मानते हैं। साथ ही उन्होंने रक्त दान का आयोजन करने व रिपोर्ट देने आदि तरीकों से चीनी संस्कृति का प्रसार-प्रचार किया। उन्होंने जनरल कौंसुलेट को लंबे समय में न्यू होरिज़न रेडियो श्रोता संघ को दिये गये समर्थन व सहायता का धन्यवाद दिया।
मा चेनवू ने भारतीय श्रोता संघ को चीन के विकास पर ध्यान देने व सक्रिय रूप से भारत में चीन की स्थिति व संस्कृति का प्रसार-प्रचार करने का धन्यवाद दिया, और उन्हें लगातार चीन के विकास व चीन-भारत संबंधों पर ध्यान देने और लगातार चीन व पूर्वी भारत के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान व सहयोग को बढ़ावा देने में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
चंद्रिमा


