लेबनान एआईआईबी का नया सदस्य बना

2018-06-27 11:01:06
Comment
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

25 और 26 जून को एशियाई आधारभूत संस्थापन निवेश बैंक यानी एआईआईबी का तीसरा वार्षिक सम्मेलन मुंबई में आयोजित हुआ। एआईआईबी के महानिदेशक ज्यीन ली छुन ने न्यूज ब्रीफिंग में यह घोषणा की कि एआईआईबी की परिषद ने लेबनान को एआईआईबी का नया सदस्य बनने की अनुमति दी है। अब तक 6 बार के विस्तार से एआईआईबी के सदस्यों की संख्या 87 तक जा पहुंची है।

एआईआईबी के उप महानिदेशक सर डैनी अलेक्जेंडर ने कहा कि एआईआईबी की परिषद ने एआईआईबी का नया सदस्य बनने की लेबनान के आवेदन की अनुमति दी। वह एआईआईबी का 87वां सदस्य बना है। उन्हें आशा है कि लेबनान एआईआईबी में सकारात्मक भूमिका निभाएगा। घरेलू अनुमोदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लेबनान औपचारिक रूप से एआईआईबी में भाग लेगा।

इस वर्ष एआईआईबी के वार्षिक सम्मेलन का प्रमुख मुद्दा है ढांचागत निवेश को बढ़ानाः सृजन और सहयोग। विभिन्न देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और मीडिया के 3000 से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया।

(वनिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories