एआईआईबी परिषद का वार्षिक सम्मेलन मुंबई में आयोजित

2018-06-27 09:57:28
Comment
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

एआईआईबी परिषद का वार्षिक सम्मेलन मुंबई में आयोजित

एशियाई ढांचागत निवेश बैंक (एआईआईबी) की तीसरी परिषद का वार्षिक सम्मेलन 25 से 26 जून तक मुंबई में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य विषय ढांचागत निवेश को बढ़ानाः सृजन और सहयोग। विभिन्न देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और मीडिया के 3000 से ज्यादा लोग इसमें उपस्थित हुए। भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

मोदी ने उद्घाटन समारोह में भाषण देते हुए बल दिया कि एआईआईबी का तेज़ विकास एशियाई देशों और जनता के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तीन साल से कम समय में एआईआईबी के सदस्य देशों की संख्या 87 तक बढ़ गयी है और 1 खरब अमेरिकी डॉलर पूंजी का वादा किया गया है। एआईआईबी एशिया में कुंजीभूत भूमिका निभा रहा है। एआईआईबी एशियाई देशों की सामूहिक कोशिशों का परिणाम है, जो एशियाई देशों और जनता के लिए सुंदर भविष्य रच रहा है।

इस सम्मेलन में एआईआईबी ने भारत को 1 अरब 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर का कर्ज़ देने की घोषणा की। इस धनराशि का भारत की मेट्रो परिवहन सेवा और सिंचाई निर्माण में प्रयोग किया जाएगा।

(वेइतुंग)

12MoreTotal 2 pagesNext

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories