एआईआईबी की परिषद की तीसरी वार्षिक बैठक मुंबई में आयोजित

2018-06-26 11:15:15
Comment
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की परिषद की तीसरी वार्षिक बैठक 25 से 26 जून तक भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित हुई। इस बार की वार्षिक बैठक का विषय “बुनियादी संरचनाओं के वित्तपोषण को बढ़ाना :नवाचार और सहयोग” है। संबंधित देशों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और मीडिया के 3000 से अधिक प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग लिया।

इस बैठक में एशियाई आधारभूत संरचना मंच पहली बार स्थापित हुआ। इस मंच में प्रतिनिधियों ने निजी पूंजी के एशियाई बुनियादी संरचनाओं के निर्माण में भाग लेने के आकर्षण पर चर्चा की। वर्तमान तक एआईआईबी के निदेशक मंडल ने भारत में सड़क, आवास और शहरी विकास का समर्थन करने के लिये भारतीय राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी संरचना कोष को 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की स्वीकृति दी। एआईआईबी के निदेशक मंडल के उप प्रमुख और मुख्य निवेश अधिकारी डी.जे. पांडियन ने कहा, यह निवेश प्रतिबिंबित करता है कि एआईआईबी भारतीय सरकार को बुनियादी संरचनाओं के निवेश और निजी पूंजी के उपयोग को बढ़ाने के समर्थन में जुटा हुआ है।(हैया)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories