बांग्लादेश में चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भी योग दिवस मनाया गया। राजपिता अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित भव्य योगाभ्यास समारोह में बांग्लादेश के मार्ग यातायात और पुल मंत्री अबैदुल कादर, युवा और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री बिरेन सिकदर, बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायुक्त श्री हर्षवर्धन श्रिंगला ने इसमें भाग लिया।
समारोह के उद्घाटन के शुरु में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विडियो भाषण दिखाया गया। बांग्लादेश के मार्ग यातायात और पुल मंत्री अबैदुल कादर ने भाषण देते हुए कहा कि योगाभ्यास से शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, जो तनाव को कम करने और मन में दर्द को दूर करने में हितकारी है। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभी योग बांग्लादेश में भी लोकप्रिय हो रहा है। योग का अभ्यास करने से युवा लोग और अधिक जीवन शक्ति से ओप-प्रोत होता है।
अमेरिका, भूटान, श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार, अफ़गानिस्तान, वियतनाम और स्विट्जरलैंड आदि देशों के राजनयिकों, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों, बांग्लादेश की संस्कृति, खेल और मीडिया जगत के जाने-माने व्यक्तियों, विद्यार्थियों, मंदबुद्धि बच्चें और योग प्रेमियों समेत करीब 10 हज़ार लोगों ने इस समारोह में भाग लिया।
(श्याओ थांग)



