भारत में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
आज भारत में चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दिवस के अवसर पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में हजारों लोगों के साथ योग किया।
मोदी ने योग को अपनाने और अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए कहा। मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "योग दुनिया में सबसे बड़ी एकजुट शक्ति के रूप में उभरा है और यह सबसे बड़ा जन आंदोलन बन गया है।"
अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न मंत्रियों ने पूरे दिन भारत के विभिन्न शहरों में योग सत्र का नेतृत्व किया।
योग में शरीर और दिमाग को बदलने के उद्देश्य से श्वास अभ्यास करने के अलावा शरीर को खींचना और झुकना शामिल है। योगाभ्यास समर्थकों का कहना है कि यह भारत में उत्पत्ति के साथ 5,000 साल पुराना शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था, जब योग प्रेमी मोदी ने इस प्राचीन भारतीय कला की वकालत की थी।
(अखिल पाराशर)



