फ्रेंड्स ऑफ़ चाइना सोसाइटीः चीन-भारत राजनयिक संबंधों की स्थापना की 68वीं वर्षगांठ मनाई गई
भारतीय फ़्रेंड्स ऑफ चाइना सोसाइटी ने 28 मई को नयी दिल्ली में चीन-भारत राजनयिक संबंधों की स्थापना की 68वीं वर्षगांठ मनायी। भारत स्थित चीनी कार्यवाहक राजदूत ली बीच्येन, संस्कृति और शिक्षा काउंसिलर चांग च्येनशिन और फ़्रेंड्स ऑफ चाइना सोसाइटी के अध्यक्ष प्रसन्ना आचार्य और ओड़िशा के स्थानीय अधिकारियों और विद्वानों समेत करीब 100 लोग गतिविधि में उपस्थित थे।
मौके पर ली पीच्येन ने फ़्रेंड्स ऑफ चाइना सोसाइटी द्वारा चीन-भारत मित्रता के लिए किये गये योगदान का सक्रिय मूल्यांकन किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक क्षेत्रों में मेलजोल का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि चीन-भारत मेलजोल और सहयोग का तेज़ विकास हुआ है और दोनों के बीच भारी निहित शक्ति भी है। चीनी दूतावास फ़्रेंड्स ऑफ चाइना सोसाइटी सहित भारतीय मित्र संगठनों के कार्यों का बड़ा समर्थन देगा।
भारतीय अतिथि ने कहा कि आपसी मेलजोल और मित्रवत सहयोग को मज़बूत करना दोनों देशों के संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास का एकमात्र सही विकल्प है। उन्होंने कहा कि फ़्रेंड्स ऑफ चाइना सोसाइटी चीन-भारत मित्रवत आवाजाही और सहयोग के लिए और बड़ा योगदान देगा।
(श्याओयांग)



