पेशावर-कराची हाईवे के आंशिक भाग पर समय से पहले यातायात शुरु
चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर के तहत सबसे बड़े यातायात आधारभूत संस्थापन वाली परियोजना यानी पेशावर-कराची हाईवे के सक्खर से मुल्तान तक के भाग पर यातायात निश्चित समय से पहले शुरु हो गया है। संबंधित समारोह 26 मई को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुल्तान में आयोजित हुआ। पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शाहिद खाकान अब्बासी, पाकिस्तान स्थित चीनी राजदूत याओचिंग और दोनों देशों के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों समेत 2 हज़ार से अधिक व्यक्तियों ने इस समारोह में भाग लिया।
पेशावर-कराची हाईवे परियोजना में सक्खर से मुल्तान तक हाईवे की कुल लम्बाई 392 किमी. है, डिज़ाइन के अनुसार इसकी 120 किमी. प्रति घंटे की गति होगी। संबंधित ज्ञापन की राशि करीब 2 अरब 89 करोड़ डॉलर है, जो चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर के ढांचे में सबसे बड़े यातायात आधारभूत संस्थापन की परियोजना है। इस बार करीब 33 किमी. के भाग में यातायात समय से पहले शुरु हुआ है, जो ज्ञापन से 15 महीने पहले है।
प्रधानमंत्री अब्बासी ने समारोह में भाषण देते हुए हाईवे के निर्माण में सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पेशावर-कराची हाईवे का यातायात योजनानुसार अगस्त 2019 में शुरु होगा, इससे पाकिस्तान और चीन के बीच आपसी संपर्क की मज़बूती और मध्य पाकिस्तान में आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में बहुत सार्थक होगा।
वहीं चीनी राजदूत याओ चिंग के अनुसार इस परियोजना ने स्थानीय लोगों के लिए 30 हज़ार रोज़गार के पद मुहैया करवाए गये हैं।
(श्याओ थांग)


