चीनी संस्कृति मंडल ने भारत का दौरा किया

2018-05-24 16:04:43
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/5

चीनी संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय के एक प्रतिनिधि मंडल ने 17 से 21 मई तक भारत का दौरा किया। यात्रा के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने भारत के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, चीनी अनुसंधान संस्थान और गुजरात के केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्वानों के साथ चीन और भारत के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान, हिन्दी अध्ययन और द्विपक्षीय सहयोग आदि पर विचारों का आदान प्रदान किया। प्रतिनिधि मंडल ने आगरा पुरातत्व व पर्यटन ब्यूरो, राजस्थान विश्वविद्यालय के दक्षिण एशिया अनुसंधान केंद्र, और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के साथ भी विचारों का आदान प्रदान किया।

दोनों पक्षों के बीच आयोजित संगोष्ठी में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के भूतपूर्व अध्यक्ष लोकेश चंद्रा ने चीनी संस्कृति का अध्ययन करने के महत्व पर जोर दिया और भारत के युवा विद्वानों से चीन से सीखने की अपील की। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में चीनी भाषा प्रोफेसर सबरी मित्रा ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफींग सांस्कृतिक विकास को बहुत महत्व देते हैं। वर्तमान में चीनी संस्कृति विकास का नया दौर नजर आ रहा है। भारत के विद्वानों के लिए यह चीनी संस्कृति का अध्ययन करने का अच्छा अवसर है। भारत के भूतपूर्व सांसद सदस्य तरूण विजय ने कहा भारत के विद्वानों को पश्चिमी मीडिया की दृष्टि छोड़कर चीन का खुद दौरा करना चाहिये और पहली हाथ की जानकारियों के मुताबिक निष्कर्ष निकालना चाहिये।

( हूमिन ) 

शेयर