कोलकाता में चीनी शिक्षा प्रदर्शनी से जुड़े सत्कार समारोह आयोजित
कोलकाता में स्थित चीनी जनरल कांसुलेट ने 10 से 11 मई तक चीनी शिक्षा प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया। इसकी समाप्ति पर 11 मई की रात को एक भव्य सत्कार समारोह आयोजित हुआ।
भारत के लोकसभा के सदस्य, भूतपूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी और भारत के शिक्षा, अनुसंधान संस्था और वाणिज्य जगत के 200 लोगों ने सत्कार समारोह में भाग लिया।
कोलकाता स्थित चीनी जनरल कौंसुलर मा चानवू ने कहा कि प्रदर्शनी चीन और भारत के सर्वोच्च नेता शी चिनफिंग और मोदी की वार्तालाप के बाद ही आयोजित हुई है। आशा है कि प्रदर्शनी से चीन और पूर्वी भारत के बीच आदान प्रदान को बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चीन के कालेज़ों ने भारत के छात्रों के लिए अनेक किस्म वाले छात्रवृत्ति दी है। पाँच हज़ार भारतीय छात्रों और उनके रिश्तेदारों ने प्रदर्शनी का दौरा किया और उनमें एक हजार व्यक्तियों ने चीन में अध्ययन करने की इच्छा व्यक्त की। इसके साथ ही चीन और भारत की शिक्षा संस्थाओं के बीच दस सहयोग समझौते भी संपन्न हुए।
भारतीय लोकसभा के सांसद, पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने सत्कार समारोह शिक्षा प्रदर्शनी के आयोजन के लिए कांसुलेट की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदर्शनी के आयोजन से दोनों देशों के बीच समझ और मित्रता को बढ़ावा मिला है। भारत और चीन को एक दूसरे की अधिक जानकारी लेने की जरूरत है।
( हूमिन )




