सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

ताजमहल के रंग बदलने से सुप्रीम कोर्ट चिंतित

2018-05-04 10:48:16
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

ताजमहल के रंग बदलने से सुप्रीम कोर्ट चिंतित

ताजमहल के रंग बदलने से सुप्रीम कोर्ट चिंतित

वायु प्रदूषण और एसिड बारिश से प्रभावित भारतीय प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल का रंग बदल रहा है। इसके तहत भारत के सुप्रीम कोर्ट ने इस समस्या का आंकलन करने और समाधान निकालने के लिए सरकार को विदेशी विशेषज्ञों से सहायता लेने का आदेश दिया।

भारतीय मीडिया के अनुसार, प्रदूषण के कारण ताजमहल का रंग लगातार बदल रहा है। पहले ताजमहल सफेद से पीला हो गया था, लेकिन अब हालात और ज्यादा खऱाब हो गए हैं और ताजमहल का रंग पीले से हरा और भूरा होता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट इससे हैरान है और ताजमहल को अपने पुराने स्वरूप में लौटाने के लिए सरकार को आदेश दिया है।

ताजमहल की सुरक्षा के मुद्दे ने भारत में बहुत अधिक ध्यान आकर्षित किया है। भारतीय सरकार ने भी इसके तहत कुछ कदम उठाए। फरवरी में ताजमहल में पर्यटकों की संख्या प्रति दिन 40,000 से कम तक सीमित थी। अप्रैल से पर्यटक ताजमहल में केवल 3 घंटे की यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ-साथ ताजमहल के संगमरमर पर गंदगी हटाने का कार्य भी शुरू किया जा रहा है, योजनानुसार इस वर्ष के अंत तक सफ़ाई का काम समाप्त होगा।

ताजमहल 17वीं शताब्दी में बनाया गया था और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

(अंजली)

 

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories