राजस्थान में आई भारी बारिश में 20 से अधिक लोगों की मौत
2018-05-03 14:59:43

राजस्थान में आई भारी बारिश में 20 से अधिक लोगों की मौत
2 मई की शाम को पश्चिमी भारत के राजस्थान में कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। अभी तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और अन्य 60 से अधिक घायल हुए हैं।
भारतीय मीडिया की 3 तारीख की रिपोर्ट के अनुसार इस राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। अब घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। जान और माल के नुकसान की सांख्यिकी अभी की जा रही है।
हाल के दिनों में भारत के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के कुछ तटीय क्षेत्रों में 1 मई को भारी बारिश हुई थी, जिससे 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 29 अप्रैल को पूर्वी भारत के बिहार के कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की वजह से 11 लोगों की मौत हुई है।
(वनिता)