ढाका : पहला चीनी अंतरराष्ट्रीय आयात निर्यात मेले की प्रचार बैठक आयोजित

2018-04-21 16:56:33
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

पहला चीनी अंतरराष्ट्रीय आयात निर्यात मेला और चीन-बांग्लादेश आर्थिक व्यापारिक सहयोग से जुड़ी मीडिया बैठक 19 अप्रैल को ढाका में आयोजित हुई। बांग्लादेश स्थित चीनी दूतावास के अर्थतंत्र और व्यापार काउंसलर ली क्वांगच्यु, बांग्लादेश के सरकारी अधिकारी, दोनों देशों के पत्रकार और चीनी व बांग्लादेशी कारोबारों के प्रतिनिधियों समेत करीब 100 लोगों ने इसमें भाग लिया।

काउंसलर ली क्वांगच्युन ने पहले चीनी अंतरराष्ट्रीय आयात निर्यात मेले की स्थिति से अवगत कराया और दोनों देशों के पत्रकारों के समान रुचि वाले द्विपक्षीय आर्थिक व्यापारिक सहयोग मुद्दों को लेकर सवालों का जवाब दिया।     

गौरतलब है कि 2017“बेल्ट एंड रोड”अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घोषणा की कि चीन 2018 से ही चीनी अंतरराष्ट्रीय आयात निर्यात मेला आयोजित करेगा। पहला मेला आगामी 5 से 10 नवम्बर तक शांगहाई में आयोजित होगा।

काउंसलर ली ने कहा कि हम बांग्लादेश की अधिक श्रेष्ठ वस्तुओं के चीन में निर्यात का स्वागत करते हैं। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय आयात निर्यात मेले के आयोजन जैसे तरीके से हम चीन में बांग्लादेशी वस्तुओं के आयात के विस्तार के लिए कारगर रास्ता ढूंढ रहे हैं। चीन बांग्लादेश में औद्योगिक पार्क की स्थापना कर रहा है, चीनी कारोबारों को बांग्लादेश में पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करता है, ताकि बांग्लादेश में स्थानीय औद्योगिक विकास उन्नत किया जा सके, निर्यातित वस्तुएं और समृद्ध हो सके और देश के निर्यात का विस्तार भी हो सके।

शेयर