बर्लिन में मोदी, मर्केल से की बातचीत
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोप यात्रा के अंतिम पड़ाव पर शुक्रवार को जर्मनी पहुंचे। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने उनका स्वागत किया, लेकिन बैठक की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।
बतौर चांसलर चौथी बार कार्यभार संभालने के बाद मर्केल की यह मोदी से पहली मुलाकात है। मोदी अपनी ब्रिटेन की यात्रा समाप्त करने के बाद विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए बर्लिन पहुंचे। जर्मन सरकार ने बैठक से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की।
जर्मन न्यूज एजेंसी डीपीए के अनुसार, जर्मन सरकार के प्रवक्ता स्टेफन सेबर्ट ने कहा कि 1 अरब से ज्यादा की आबादी के प्रधानमंत्री हमारे लिए खास मेहमान है और हमारे साथ बातचीत की। हमारे बीच आर्थिक हित बहुत ज्यादा हैं।
बता दें कि जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टैनमियर ने मार्च के अंत में भारत का दौरा किया था। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने जर्मन-भारत आर्थिक संबंध को बढ़ाने और विदेशी निवेश पर भारत के प्रतिबंधों को कम करने पर पर जोर दिया।
(अखिल पाराशर)


