भारत स्थित चीनी राजदूत एशिया व अफ्रीका वैध सोसाइटी को दान प्रदान के समारोह में उपस्थित

2018-04-21 16:08:44
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4

भारत स्थित चीनी राजदूत लो चाओ ह्वेई ने 20 अप्रैल को नई दिल्ली में एशिया व अफ्रीका वैध सोसाइटी को डोनेशन देने के समारोह में भाग लिया। लो चाओ ह्वेई ने चीन सरकार की ओर से इस सोसाइटी को कंप्यूटर, कॉपियर, एयर कंडीशनर और एयर प्यूरिफायर जैसे कार्यालय की आपूर्ति प्रदान की। सोसाइटी के जनरल सचिव तथा चीन, भारत, तंजानिया और जोर्डन आदि देशों के अफसरों ने समारोह में भाग लिया।  

लो चाओ ह्वेई ने कहा कि एशिया व अफ्रीका वैध सोसाइटी विश्व में एक मात्र ही ऐसा वैध संगठन है जो एशिया व अफ्रीका का कवरेज करता है। सोसाइटी एशिया व अफ्रीका के देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वैध सहयोग में भाग लेने और विकासमान देशों के समान हित प्रतिबिंबित करने का मंच है। चीन ने इस सोसाइटी की सदस्यता प्राप्त करने से अभी तक के 35 सालों में सोसाइटी का लगातार समर्थन किया है।

सोसाइटी के जनरल सचिव ने चीन सरकार द्वारा प्रस्तुत जान माल की सहायता पर आभार जताया और कहा कि सोसाइटी एशिया व अफ्रीका की एकता, क्षेत्रीय शासन में सुधार करने के लिए अथक प्रयास करेगी।

 ( हूमिन ) 

शेयर