चीनी राजदूत भारतीय नीति आयोग के उपाध्यक्ष से मिले
2018-04-20 14:40:24
भारत स्थित चीनी राजदूत लो चाओह्वेइ ने 19 अप्रैल को भारतीय नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार से मुलाकात की।
राजीव कुमार ने कुछ दिन पहले चीन की यात्रा की और 5वीं चीन-भारत रणनीतिक आर्थिक वार्ता की सफलतापूर्वक अध्यक्षता की। लो चाओह्वेई ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जतायी कि दोनों पक्ष संपर्क कायम करते हुए वार्ता सम्मेलन में प्राप्त फलों का अच्छी तरह कार्यान्वयन करेंगे।
राजीव कुमार ने कहा कि मौजूदा रणनीतिक आर्थिक वार्ता बेहद सफल रही, दोनों पक्षों ने सिलसिलेवार आम सहमतियां प्राप्त कीं। चीन और भारत निवेश, कृषि, औद्योगिक समूह और विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना, स्थानीय और सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत कर सकेंगे। भारतीय नीति आयोग द्विपक्षीय आर्थिक आवाजाही को आगे बढ़ाना चाहता है, ताकि चीन और भारत का समान विकास साकार हो सके।
(श्याओ थांग)