(फोटो) भारत ने किया एक संचार उपग्रह लांच
2018-03-30 12:13:05

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने 29 मार्च को एक संचार उपग्रह लांच किया, यह उपग्रह मल्टी-बीम कवरेज सुविधा के जरिए भारत को मोबाइल संचार उपलब्ध कराएगा।
उपग्रह प्रक्षेपण यान ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गुरुवार शाम 4 बजकर 56 मिनट पर उड़ान भरी। इसके लगभग 20 मिनट बाद उपग्रह को कक्षा में प्रविष्ट कराया गया।
गौरतलब है कि यह जी सैट 6-ए सैटेलाइट एक हाई पावर एस-बैंड संचार उपग्रह है, जो अपनी श्रेणी का दूसरा है। भारत इससे पहले जीसैट-6 लॉन्च कर चुका है। मीडिया के अनुसार, इस नए सैटेलाइट में ज्यादा ताकतवर कम्यूनीकेशन पैनल्स और उपकरण लगाए गए हैं।
(मीरा)