चीन और भारत ने 2.4 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य वाले व्यापारी समझौतों पर हस्ताक्षर किया
2018-03-29 16:18:52

चीन और भारत ने 2.4 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य वाले व्यापारी समझौतों पर हस्ताक्षर किया
इधर के दिनों में चीन के हल्का टेक्सटाइल, चिकित्सा व दवा-औषधियों, कृषि उत्पादों और तेल व रासायनिक उत्पादों के 22 उद्यमों के 30 से ज्यादा प्रतिनिधियों से गठित व्यापार संवर्द्धन दल ने भारत में द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक आदान प्रदान की गतिविधि का आयोजन किया। इस दौरान चीन और भारत के उद्यमों के बीच काली चाय, सीफूड और चिकित्सा समेत 60 किस्मों के उत्पादों के कुल 101 व्यापारी समझौतों पर हस्ताक्षर किया, जिनकी कुल रकम 2.368 अरब अमेरिकी डॉलर है। यह बात चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रेस प्रवक्ता काओ फडं ने 29 मार्च को पेइचिंग में कही।