(फोटो)चीन द्वारा नेपाल के बाढ़ आपदा क्षेत्रों में सहायता कार्यक्रम पूरा

2018-03-27 14:26:22
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4

दक्षिण नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद देने के लिए चीन ने मानवीय आपूर्ति प्रदान की।

नेपाल में चीनी राजदूत यू होंग और संयुक्त राष्ट्र विकास(यूएनडीपी) के नेपाल कार्यालय के निदेशक रेनाद मेयर ने 26 मार्च को काठमांडू में मानवीय आपूर्ति हवाला प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किये। इससे साबित हुआ कि चीन द्वारा नेपाल में चार महीने तक जारी मानवीय आपूर्ति कार्यक्रम पूरा हो गया।

अगस्त 2017 में दक्षिण नेपाल में भारी बारिश हुई। जिसमें 160 लोग मारे गए, 43000 से ज्यादा मकान नष्ट हो गए हैं। नेपाल सरकार के अनुसार, पीड़ितों की संख्या 17 लाख रही।

नेपाल के पड़ोसी देश के रूप में चीन सरकार ने दक्षिण-दक्षिण सहयोग निधि के आधार पर यूएनडीपी के नेपाल कार्यालय के जरिए नेपाल में बाढ़ आपदा क्षेत्रों के लिए मानवीय सहायता आपूर्ति देने का फैसला किया। वर्ष 2017 के नवंबर में चीन सरकार और यूएनडीपी ने आर्थिक-तकनीकी सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया। और वर्ष 2018 के जनवरी से चीन सरकार ने पीड़ितों के लिए ऊनी कंबल, खाना पकाने के बर्तन, मच्छर नेट, पानी फिल्टर और स्वच्छता उत्पाद आदि प्रदान किए। वर्ष 2018 के मार्च तक यूएनडीपी ने सभी आपूर्ति पीड़ितों तक पहुंचा दी।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एक पट्टी एक मार्ग अंतरराष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच के दौरान संबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, ताकि एक पट्टी एक मार्ग से संबंधित देशों को इससे लाभ मिल सके। यह सहायता कार्यक्रम राष्ट्रपति शी चिनफिंग की इस घोषणा के आधार पर शुरू हुआ।(मीरा)

शेयर