सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

नेपाली महिला, बाल व सामाजिक कल्याण मंत्री से मिले चीनी राजदूत

2018-03-07 17:38:52
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

नेपाली महिला, बाल व सामाजिक कल्याण मंत्री से मिले चीनी राजदूत

 चीनी राजदूत यू होंग और नेपाली मंत्री थाम माया थापा के साथ बातचीत करते हुए

हाल ही में नेपाल स्थित चीनी राजदूत यू होंग ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में नव निर्वाचित नेपाली महिला, बाल व सामाजिक कल्याण मंत्री थाम माया थापा से भेंट की।

यू होंग ने नेपाल को सुचारु ढंग से चुनाव पूरा कर नयी सरकार का गठन करने की बधाई दी। उन्होंने थापा को चीन की महिला से संबंधित नीति, महिला के क्षेत्र में चीन व नेपाल के आदान-प्रदान और नेपाल में चीन द्वारा चलाये गये महिला व बाल के स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों का परिचय दिया। और आशा जताई कि नेपाल की नयी सरकार चीन के साथ कोशिश करके दोनों देशों के सहयोग को और मजबूत कर सकेगी।

थापा ने चीन के सामाजिक व आर्थिक विकास में प्राप्त उपलब्धियों का उच्च मूल्यांकन किया। उन्होंने नेपाल में महिला व बाल कार्य के विकास की स्थिति का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि नेपाली नयी सरकार नेपाल-चीन आदान-प्रदान व सहयोग को मजबूत करना चाहती है। और आशा है कि चीन लगातार नेपाल के विकास के लिये समर्थन व मदद देगा।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories