नेपाल में पर्यटन करने वाले चीनी पर्यटकों को सेवा मिलेगी
12 फ़रवरी को नेपाल की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिये चीनी भाषा स्वयंसेवा का शुरूआत समारोह और नेपाल जाने वाले चीनी नागरिकों के काउंसिलर संरक्षण और सहायता गाइड जारी करने का समारोह नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में आयोजित हुई। नेपाल स्थित चीनी राजदूत और नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन के मंत्री जितेन्द्र नारायण देव ने इस में भाग लिया।
पर्यटन व्यवसाय नेपाल का स्तंभ व्यवसाय है। लेकिन वर्ष 2015 में आए बड़े भूकंप से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय पर बहुत बुरा असर पड़ा। नेपाल को पर्यटन व्यवसाय बहाल करने और आर्थिक विकास को मजबूत करने के लिये हाल के कई वर्षों में चीन सरकार ने सिलसिलेवार कदम उठाये हैं। जिससे नेपाल में यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या धीरे धीरे बढ़ रही है।
नेपाल स्थित चीनी राजदूत यू होंग ने समारोह में भाषण देते समय कहा कि आज एक विशेष दिन है। मैंने पहली बार त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में चीनी पर्यटकों के लिये चीनी भाषा सेवा देने वाले स्वयंसेवकों को देखा। आजकल चीन का सब से महत्वपूर्ण दिवस वसंत त्योहार आने वाला है। विश्वास है कि वसंत त्योहार के दौरान नेपाल में आने वाले चीनी पर्यटक कुछ असाधारण अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
चंद्रिमा



