सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

भारत ने किया अग्नि 1 मिलाइस का सफल परीक्षण

2018-02-07 10:40:36
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

भारत ने किया अग्नि 1 मिलाइस का सफल परीक्षण

भारत ने किया अग्नि 1 मिलाइस का सफल परीक्षण

भारत ने 6 फरवरी को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा तट के पास एक परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर से अधिक है।

भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने में सक्षम और देश में विकसित इस मिसाइल का परीक्षण संचालनात्मक तैयारी को मज़बूत करने के लिए सेना की 'स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड' (SFC) की समय-समय पर किये जाने वाली प्रशिक्षण गतिविधि के तहत किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह एक ठोस रॉकेट प्रणोदक प्रणाली निर्देशित मिसाइल है और यह विशेष नेविगेशन प्रणाली से युक्त है। यह प्रणाली सुनिश्चित करती है कि मिसाइल अत्याधिक सटीकता के साथ अपने लक्ष्य पर पहुंचे।

गौरतलब है कि पहले ही सशस्त्र बलों में शामिल की जा चुकी इस मिसाइल ने मारक दूरी, सटीकता और घातकता के मामले में खुद को साबित किया है। 12 टन वज़नी और 15 मीटर लंबी अग्नि-1 मिसाइल 1000 किलोग्राम तक का पेलोड ले जा सकती है और 700 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

 

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories