मालदीव में 15 दिनों की आपात स्थिति की घोषणा

2018-02-06 14:30:55
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

मालदीव के कानून मामलों के मंत्री शाकौर ने 5 फ़रवरी की रात को राष्ट्रीय टीवी स्टेशन से यह घोषणा की कि मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्लाह यामीन ने औपचारिक रूप से उस दिन से देश भर में 15 दिवसीय आपात स्थिति की आज्ञा दी।

शाकौर ने कहा कि राष्ट्रपति यामीन ने यह वचन दिया कि मालदीव के सभी नागरिकों और मालदीव में रहने वाले या पर्यटन करने वाले सभी विदेशियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा। हालांकि आपात स्थिति लागू करने के बाद कुछ अधिकारों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, लेकिन सामान्य कार्रवाई, सेवा और व्यापार पर असर नहीं पड़ेगा।

इस बार मालदीव की राजनीतिक अशांति इस घटना से पैदा हुई कि पहले फ़रवरी में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देकर यामीन और उनकी सरकार से पूर्व राष्ट्रपति नशीद समेत नौ विपक्षी नेताओं को रिहा करने का आग्रह किया था। बाद में विपक्षी दलों के समर्थकों ने रास्ते पर जुलूस निकालकर खुशी मनाई, और पुलिस के साथ झड़प की। लेकिन यामीन ने विपक्षी नेताओं को रिहा करने से इनकार किया, तो 4 फ़रवरी को सुप्रीम कोर्ट ने फिर आदेश देकर यामीन पर महाभियोग चलाने को कहा।

चंद्रिमा

शेयर