चीनी वसंत त्योहार पर सांस्कृतिक गतिविधि नेपाल में आयोजित

2018-02-04 16:23:11
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/6
सीआरआई कंफ्यूशियस कक्षा में नेपाली विद्यार्थी गाते नाचते हुए

चीन के वसंत महोत्सव पर सांस्कृतिक गतिविधि 3 फरवरी की सुबह नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित हुई। नेपाल स्थित चीनी दूतावास के संस्कृति कार्यालय की निदेशक ज़ीडैन बैमू, काठमांडू के टोका नगरपालिका के प्रमुख प्रकाश अधिकारी, नेपाल लोक सेवा आयोग के उप सचिव सूर्य नाथ कोइराला आदि सौ से ज्यादा चीनियों व विदेशियों ने वसंत महोत्सव का स्वागत किया।

गतिविधि के दौरान चीन के प्रसिद्ध पहाड़ों और नदियों, पारंपरिक संस्कृति, वसंत महोत्सव के रिवाज़ के बारे में विचित्र कहानियां पेश की गई।

ज़ीडैन बैमू ने नेपाल स्थित चीनी दूतावास की तरफ़ से नेपाल में रहे चीनियों और चीन के विकास के बारे में चिंतित नेपाली दोस्तों को शुभकामनाएं दी।

काठमांडू के टोका नगरपालिका के प्रमुख प्रकाश अधिकारी ने कहा कि ऐसी सांस्कृतिक गतिविधि बहुत सार्थक है। जिससे नेपाली लोग चीन के बारे में अधिक जानकारी पा सकेंगे और चीन से अनुभव सीखने के बाद नेपाल का निर्माण ज्यादा अच्छी तरह कर सकेंगे।

 

(नीलम)

शेयर