चीन के वरिष्ठ अधिकारी ने किया भारत का दौरा
सीपीपीसीसी राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष हान छीद् ने पिछले बुधवार से शनिवार तक भारत की यात्रा की। वे अखिल भारतीय शांति व एकता संगठन के निमंत्रण पर भारत पहुंचे थे।
हान, जो कि चीनी जन संघ के शांति और निरस्त्रीकरण विभाग(सीपीएपीडी) के अध्यक्ष भी हैं, ने भारतीय लोकसभा के उपाध्यक्ष एम.थांबी दुरेई और पश्चिम बंगाल विधान सभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी से मिलकर चीन-भारत संबधों को मजूबत करने पर चर्चा की। साथ ही इन नेताओं ने दोनों पड़ोसियों के बीच संसद और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।
बिमान बनर्जी के साथ चीन व पश्चिम बंगाल के बीच सहयोग मजबूत करने पर बातचीत हुई। उन्होंने चीनी प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा का स्वागत किया।
इसके साथ ही हान छीद् के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल स्वामी विवेकानंद फ़ाउंडेशन व जेएनयू के प्रतिनिधियों के साथ भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
अनिल पांडेय

