चीनी उद्यम द्वारा मालदीव हवाई अड्डे का निर्माण शुरु

2018-02-02 09:35:43
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4

मालदीव में विलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए कार्गो टर्मिनल और जल विमान टर्मिनल का निर्माण हाल में राजधानी माले में शुरु हुआ, जिसका निर्माण चीनी उद्यम द्वारा किया जा रहा है। दोनों परियोजनाओं के निर्माण से मालदीव के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।  

मालदीव के आर्थिक विकास मंत्री मोहम्मद सईद ने 31 जनवरी को संबंधित शुरुआती समारोह में कहा कि मालदीव चीन के“बेल्ट एंड रोड”के निर्माण में महत्वपूर्ण देश है, इन परियोजनाओं से देश के विकास और उत्पादन को बड़ा लाभ मिलेगा।

वहीं मालदीव की हवाई अड्डा कंपनी ने कहा कि पर्यटन उद्योग इस देश का स्तंभ उद्योग है, जल विमान पर्यटकों के विभिन्न द्वीपों तक आने-जाने का प्रमुख यातायात साधन भी है। चीन द्वारा इस परियोजना के निर्माण से मालदीव में पर्यटन उद्योग के विकास के लिए बहुत ज़रूरी है।

(श्याओ थांग)

शेयर