पश्चिम बंगाल में हुई बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या पहुंची 45

2018-01-31 10:58:40
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/3

पश्चिम बंगाल में हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। स्थानीय पुलिस ने 30 जनवरी को इसकी पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार 8 घंटे के राहत कार्य के बाद बस को नदी से बाहर निकाला गया। भारतीय मीडिया के अनुसार यह दुर्घटना कोलकाता से 200 किमी. दूर हुई। जब करीब 60 लोगों को ले जा रही एक बस अन्य वाहनों से बचने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठी और नदी में जा गिरी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद छह लोग तैरकर किनारे पर पहुंचे और बाकी लोग लापता हुए।

पश्चिम बंगाल सरकार इसकी जांच कर रही है। जीवित बचे एक व्यक्ति के अनुसार बस ड्राइवर उस समय तेज़ गति में बस को चलाते हुए फ़ोन पर बात कर रहा था।

(श्याओ थांग)

शेयर