पश्चिम बंगाल में नदी में गिरी बस, 36 लोगों की मौत
2018-01-30 10:45:23
29 जनवरी की सुबह पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल प्रांत में एक बस नदी में गिर गयी, जिससे कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता बताए जाते हैं।
भारतीय मीडिया के मुताबिक यह दुर्घटना पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 200 किमी. दूर हुई। जब कम से कम 55 लोगों को ले जा रही एक बस अन्य वाहनों से बचने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठी और नदी में जा गिरी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद छह लोग तैरकर किनारे पर पहुंचे। सात लोगों के शव नदी से बरामद किए गए।
पुलिस का कहना है कि दृश्यता कम होने की वजह से यह दुर्घटना हुई। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस ड्राइवर उस समय तेज़ गति में बस को चलाते हुए फ़ोन पर बात कर रहा था। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवज़ा देने का ऐलान किया है।
(नीलम)


