“चीनी कलात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी”काठमांडू में उद्घाटित

2018-01-29 12:22:28
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
5/6
चीनी ललित कलाकार वू यांग की रचना

“चीनी कलात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी”28 जनवरी को नेपाल की राजधानी काठमांडू में उद्घाटित हुई। चीनी राजदूत यू होंग और पूर्व नेपाली उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री कोइराला समेत 300 से अधिक अतिथियों ने वर्तमान काल में चीनी ललित कला रचनाएं देखी।   

पूर्व उप प्रधानमंत्री कोइराला ने उद्घाटन समारोह में भाषण देते हुए कहा कि नेपाल और चीन के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान का इतिहास बहुत पुराना है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के सम्मान के आधार पर सांस्कृतिक आवाजाही को आगे बढ़ाने के साथ-साथ जनता के बीच मित्रवत संबंधों को भी मज़बूत किया। विश्वास है कि चीन द्वारा प्रस्तुत“बेल्ट एंड रोड”वाले प्रस्ताव से नेपाल और चीन के बीच सांस्कृतिक आवाजाही और बढ़ेगी।

वहीं नेपाल स्थित चीनी राजदूत यू होंग ने कहा कि चीन और नेपाल घनिष्ठ पड़ोसी देश हैं। चीन सरकार हमेशा दोनों देशों के बीच मानविकी क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग को महत्व देती है। आशा है कि मौजूदा प्रदर्शनी से चीन और नेपाल कलात्मक क्षेत्र में एक दूसरे से सीख पाएंगे। नेपाली दर्शक चीन की संस्कृति और कला के प्रति अलग अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

बताया जाता है कि मौजूदा प्रदर्शनी में छांग सोंग, फू यी और वू यांग तीनों चीनी ललित कलाकारों की 36 रचनाएं प्रदर्शित की जा रही हैं।

(श्याओ थांग)

शेयर