नेपाल में यात्रा प्रतिभा की चीनी भाषा प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम का समापन
23 जनवरी को नेपाल में यात्रा प्रतिभा की चीनी भाषा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का समापन समारोह नेपाली पर्यटन कमेटी के हॉल में आयोजित हुआ।
नेपाल की संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव महेश्वर नेपाने नेपाल स्थित चीनी राजदूत यू होंग ने इस में भाग लिया।
सूत्रों के अनुसार इस पाठ्यक्रम की अवधि छह महीने की है। 40 से अधिक सदस्य नेपाल की संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और आप्रवासन ब्यूरो समेत कई सरकारी विभागों से आए हैं। इस पाठ्यक्रम का लक्ष्य है विभिन्न सदस्यों की चीनी भाषा और चीनी संस्कृति की समझ के स्तर को बढ़ाना, ताकि चीन और नेपाल के पर्यटन उद्योग के विकास को आगे बढ़ाया जा सके।
महेश्वर नेपाने ने कहा कि भाषा विभिन्न सभ्यताओं और विभिन्न देशों के बीच संपर्क करने का पुल है। चीन नेपाल के पर्यटन उद्योग का महत्वपूर्ण स्रोत देश है। उन्हें आशा है कि इस पाठ्यक्रम के सदस्य भविष्य में अच्छी तरह चीनी पर्यटकों को सेवा प्रदान करेंगे, ताकि नेपाल के पर्यटन उद्योग के विकास में योगदान किया जा सके।
(वनिता)





