भारत में 2017 में विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 करोड़ के पार
2018-01-17 16:51:54
भारतीय मीडिया के अनुसार 2017 में भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 करोड़ के पार हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले साल में सिर्फ 88 लाख था। इस ऐतिहासिक परिणाम से पर्यटन की कुल आय 27 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया।
मीडिया की रिपोर्ट में भारतीय पर्यटन मंत्री के.जे. एल्फोन्स के हवाले से कहा गया है कि भारतीय रोजगार में 12 प्रतिशत जॉब्स पर्यटन से आती हैं। एल्फोन्स ने कहा कि भारत एक अतुल्य देश है। आशा है कि 2018 में ज्यादा संवर्धन गतिविधियों से ज्यादा विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा।
भारतीय पर्यटन मंत्रालय का मानना है कि बुनियादी ढांचे में सुधार होने और धार्मिक थीम जैसे कुछ थीम पर्यटन रूट के आने से भारत का पर्यटन विकसित किया जा सकेगा।
(नीलम)




