श्रीलंका में 928 किलोग्राम कोकीन नष्ट की गई
2018-01-16 16:50:20
श्रीलंकाई सरकार ने 15 जनवरी को कोलंबो के उपनगर में खुले तौर पर 928 किलोग्राम कोकीन नष्ट की, जिसकी कुल कीमत करीब 16.7 अरब श्रीलंका रुपया है।
श्रीलंकाई पुलिस ने कहा कि 2016 के सितंबर में पुलिस को इक्वेडोर से श्रीलंका के माध्यम से भारत जा रहे एक नाव पर ये कोकीन मिली हैं।
श्रीलंका के कानून-व्यवस्था और दक्षिणी क्षेत्र के विकास मंत्री सागाला रतनयाका ने कहा कि कुछ विदेशी ड्रग्स डीलर श्रीलंका को ड्रग के परिवहन के लिए स्टॉप बिंदु के रूप में देखते हैं। इस बार ड्रग्स को खुले तौर पर नष्ट करना ड्रग्स डीलरों के लिए एक चेतावनी है। भविष्य में श्रीलंका संयुक्त राष्ट्र के औषध और अपराध कार्यालय आदि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ कानून प्रवर्तन को बढ़ावा देकर ड्रग्स की बिक्री और परिवहन का खात्मा करेगा।
(नीलम)




