सीपीसी 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस और चीन-भारत मैत्री ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार समारोह आयोजित

2018-01-14 16:34:35
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/4
कौंसल जनरल मा चानवू प्रथम और दूसरा पुरस्कार प्राप्त विजेताओं के साथ खोटो खींचते हुए

“सीपीसी 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस और चीन-भारत मैत्री ज्ञान प्रतियोगिता”का झारखंड पुरस्कार समारोह 13 जनवरी को रांची में आयोजित हुआ। कोलकाता में चीनी कौंसल जनरल मा चानवू ने इसमें भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार भेंट किया। 

समारोह में मा चानवू ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड और चीन के बीच विशेष ऐतिहासिक संबंध कायम है। द्वितीय विश्व युद्ध में वर्ष 1942 से 1945 तक लगभग 1 लाख चीनी सैनिक भारत के रामगढ़ में तैनात हुए और प्रशिक्षित किये गये । उन्होंने जापानी आक्रमणकारियों के खिलाफ़ लडाईयों में बार-बार वीरतापूर्ण कार्य किये। रामगढ़ जिले में कब्रिस्तान परिसर में द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए करीब 700 शहीदों को दफनाया गया था।

मा चानवू ने कहा कि इधर के सालों में चीन और झारखंड के बीच मानविकी और आर्थिक व व्यापारिक आवाजाही दिन प्रति दिन घनिष्ठ होती जा रही है। विश्वास है कि दोनों के समान प्रयास से द्विपक्षीय संबंध और विकसित होगा, मित्रवत आदान प्रदान और आपसी लाभ वाले सहयोग नए काल में प्रवेश करेगा। आशा है कि आप लोग चीन भारत संबंध के विकास पर लगातार ध्यान देते हुए समर्थन करते रहेंगे, ताकि दोनों देशों के बीच आपसी समझ और मैत्री को आगे बढ़ाया जा सके।

समारोह में मा चानवू ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त विवेक आनंद, सुदीप लाला और दूसरा पुरस्कार प्राप्त फ़ेरोज़ खान तथा अन्य प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त दस से अधिक लोगों को पुरस्कार भेंट किये गये।

(श्याओ थांग)

शेयर