दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान में बम विस्फोट, 7 की मौत
2018-01-10 10:35:59
दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में 9 जनवरी को पुलिस के खिलाफ़ आतंकी हमला हुआ, जिसमें हमलावर समेत कम से कम 7 लोगों की मौत हुई, और अन्य 28 लोग घायल हुए।
स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार हमला प्रांतीय संसद के आसपास हुआ। एक हमलावर ने मोटर साइकिल को संसद के पास खड़ी पुलिस वाहन से दे मारी, जिसके बाद एक जबरदस्त बम विस्फोट हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाक तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
(श्याओ थांग)




