सीपीसी की 19वीं कांग्रेस से नये युग का नया तिब्बत देखें नामक संगोष्ठी नेपाल में आयोजित

2018-01-01 15:43:07
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/6

सीपीसी की 19वीं कांग्रेस से नये युग के नये तिब्बत को देखेम नामक संगोष्ठी 31 दिसम्बर को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित हुई। नेपाल स्थित चीनी दूतावास के संस्कृति विभाग के प्रमुख सेतेनपलमो , तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के वैदेशिक मैत्री संघ के परिषद रो थ्येईचू और नेपाल के सरकारी अधिकारियों, विद्वानों, मैत्रीपूर्ण संगठनों के प्रतिनिधियों, बौद्धिक जगत के सूत्रों और नेपाल में रहने वाले तिब्बती देशबंधुओं ने एक साथ चीन-नेपाल के सहयोग को और गहरा करने के लिए सुझाव पेश किये।

तिब्बत स्वायत प्रदेश के वैदेशिक मैत्री संघ के परिषद रो थ्येईचू ने सीपीसी की 18वीं कांग्रेस के बाद तिब्बत में प्राप्त निर्माण की उपलब्धियों का परिचय किया और 19वीं कांग्रेस के बाद चीन के विकास के नये विचारधारण और नये रास्ते पर प्रकाश डाला।

नेपाल के चीनी अनुसंधान केंद्र के कार्यवाहक अध्यक्ष सुन्दर नाथ भट्टाराई ने कहा चीन का पड़ोसी देश होने के नाते नेपाल खुशी से चीन के विकास में प्राप्त उपलब्धियों को देखता है। उन्हें विश्वास है कि चीन का विकास नेपाल को लाभ भी दे सकेगा।

नेपाल-चीन सोशल संबंध अकादमी के अध्यक्ष डॉक्टर बालमुकुंद रेगमी ने कहा कि चीन ने मनुष्य के साझे भाग्य वाले समुदाय का निर्माण करने की विचारधारा पेश की, जिससे यह साबित हुआ है कि चीन एक बड़ा जिम्मेदार देश है और विश्व की व्यवस्था की रक्षा करने में चीन अपना योगदान देगा। हाल में चीन की तुलना में नेपाल का विकास स्तर अपेक्षाकृत नीचा रहा है। यदि नेपाल एक पट्टी एक मार्ग इस एक्सप्रेस गाड़ी पर भी सवार होना चाहता है तो नेपाल को अपने देश के वातावरण में सुधार करना होगा, ताकि सहयोग के लिए अच्छी स्थितियों की तैयारी कर सके।

संगोष्ठी से पहले प्रतिनिधियों ने तिब्बत के विकास की उपलब्धियां संबंधी चित्र प्रदर्शनी और चीन व चीन के तिब्बती की पुस्तक प्रदर्शनी भी देखी।

 (श्याओयांग)

 

 

शेयर