सीपीसी प्रतिनिधि मंडल की नेपाल यात्रा

2017-12-21 14:12:34
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3
बैठक में नेपाल के विभिन्न जगतों के लोग भाग लेते हुए

चीनी विज्ञान अकादमी के प्रधान वांग वेइक्वांग के नेतृत्व में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के प्रतिनिधि मंडल ने 18 से 20 दिसम्बर तक नेपाल की यात्रा की। नेपाली प्रधानमंत्री और नेपाली राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने सीपीसी 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में प्राप्त फलदायी उपलब्धियों की बधाई देते हुए कहा कि वे दोनों देशों और दोनों पार्टियों के बीच संबंधों को मज़बूत करने की प्रतिक्षा में हैं।   

प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष वांग वेइक्वांग ने नेपाल की प्रमुख पार्टियों के नेताओं से मिले और सीपीसी 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित जानकारी का परिचय दिया। नेपाल के विभिन्न जगत के लोगों ने 19वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस की सार्थकता की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में नए युग में चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा के मार्गदर्शन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी चीनी जनता का नेतृत्व कर जरूर नई सफलता प्राप्त कर सकेगी।

(श्याओ थांग) 

शेयर