मुंबई में नमकीन बनाने की फैक्ट्री अग्निकांड में 12 की मौत

2017-12-18 18:19:22
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4
​18 दिसंबर को मुबंई में हुए एक अग्निकांड में 12 लोग जलकर मर गए हैं और 4 अन्य व्यक्ति घालय हुए हैं। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह मुंबई के साकी नाका कुर्ला क्षेत्र के खैरानी रोड पर नमकीन बनाने की एक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई और जल्दी ही ये पूरी फैक्ट्री में फैल गयी जिससे पूरी इमारत ढह गयी ।स्थल पर 12 लोग मारे गये  और घायल हुए लोग आसपास के अस्पताल में पहुंचाये गये हैं।

इस घटना की जांच करने का आदेश दिया गया है ।(वेइतुङ)  

शेयर