पाकिस्तान में एक चर्च पर हमला, 8 मारे गये

2017-12-18 11:20:12
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/7
​पाकिस्तान के दक्षिणी शहर क्वेटा में 17 दिसंबर को एक चर्च पर हुए हमले में कम से कम 8 लोग मारे गये।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमले में 44 घायल हुए हैं, जिनमें 9 की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस शहर के तमाम अस्पताल घायलों के इलाज में जुटे हैं।

बताया जाता है कि रविवार को 4 आतंकियों ने क्वेटा के एक चर्च को अपना निशाना बनाया। हमले के दौरान दो आतंकी मौके पर ही मारे गये, जबकि अन्य दो आतंकी फरार होने में कामयाब रहे। अब तक किसी संगठन ने उक्त हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले के वक्त चर्च में पांच सौ अनुयायी मौजूद थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाक़ान अब्बासी इस हमले की निंदा करते हुए घायलों को बेहतरीन इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

( हूमिन )

शेयर