चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 14 मई को कहा कि 13 मई को चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के 3 नए पुष्ट मामले आए, जिनमें 2 ल्याओनिंग प्रांत में हैं और 1 चिलीन प्रांत में है। मौत और संदिग्ध मामला होने की रिपोर्ट नहीं मिली।
पिछले 45 दिनों में शी चिनफिंग ने चच्यांग, शेनशी और शानशी तीनों प्रांतों का निरीक्षण दौरा किया। पारिस्थितिक प्रधानता और हरित विकास उनके दौरे के मुख्य विषय हैं।
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 13 मई की रात को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के साथ फोन पर बातचीत की।
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 13 मई की रात को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन से फोन पर बातचीत की।
चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 13 मई को राज्य परिषद की नियमित बैठक की अध्यक्षता की और इस वर्ष के राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के अधिवेशन में प्रतिनिधियों की रायें सुनने वाले कार्यों का विन्यास किया और यह मांग की है कि आर्थिक बुनियाद को स्थिर किया जाए।
चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि के भावी पूर्णांधिवेशन में सिविल संहिता, जिस में 1260 धाराएं निर्धारित होंगी , के मसौदे पर विचार विमर्श किया जाएगा।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ ली चैन ने 13 मई को कहा कि कुछ अमेरिकी सांसदों की अपनी जिम्मेदारियों को चीन पर लादने की कोशिशें अत्यंत अनैतिक हैं।
पिछले हफ्ते शुक्रवार को मध्य चीन के हूपेई प्रांत की राजधानी वुहान में श्वीक्वांग मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने चीन में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि गौडेन गालिया को एक पत्र लिखा।
13 मई को चीनी स्टेट काउंसिलर और विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में शांगहाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की वीडियो कानफ्रेंस में भाग लिया ।एससीओ के वर्तमान अध्यक्ष देश रूस के विदेश मंत्री लावारोव ने इस बैठक की अध्यक्षता की ।
कथित राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण से अमेरिकी निवेशकों के लिए चीनी बाजार में प्रवेश के लिए मानव निर्मित बाधाएं लगाने से केवल अमेरिकी निवेशकों के हितों को नुकसान पहुंचेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीचिए ने 13 मई को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।
इथियोपिया और जिबूती के लिए चीन के महामारी विरोधी विशेषज्ञ दल को अफ्रीका की बड़ी प्रशंसा और पुष्टि मिली। महामारी को रोकने के लिए घनिष्ठ सहयोग चीन और अफ्रीका के बीच और मजबूत भाग्य समुदाय के निर्माण का सच्चा चित्रण है।