चीन

चीन चीनी, अमेरिकी और अफ्रीकी थिंक-टैंक के बीच महामारी-रोधी सहयोग का समर्थन करता है

एकता और सहयोग महामारी के खिलाफ़ लड़ाई में विजय पाने का सबसे ताकतवर हथियार है। चीन चीनी, अमेरिकी और अफ्रीकी थिंक-टैंक के बीच महामारी-रोधी सहयोग को लेकर हितकारी विचार विमर्श करने का समर्थन करता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लिच्येन ने 18 मई को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

अफ़गान नेताओं को राजनीतिक संधि पर हस्ताक्षर करने की बधाई - चीन

अफ़गानिस्तान के नेताओं ने देश और राष्ट्र के हितों को महत्व देते हुए सलाह-मशविरे के माध्यम से आम सहमतियां प्राप्त कीं और राजनीतिक संधि पर हस्ताक्षर किए। यह अफ़गानिस्तान का ही नहीं, राष्ट्रीय सौभाग्य भी है। अफ़गानिस्तान के पड़ोसी और मित्र होने के नाते चीन ने इस पर बधाई दी।

कोरोना से डरो नहीं, बस सावधानी बरतो

​कोविड-19 से बचाव के लिए दुनियाभर में लगभाग 100 वैक्सीन पर काम चल रहा है। लेकिन वैक्सीन कब तक आएगा, कुछ नहीं कहा जा सकता। डेंगू और मलेरिया के वैक्सीन के लिए पिछले कई सालों से प्रयास जारी है। अभी तक का सबसे जल्दी तैयार किया गया वैक्सीन 4 साल में बना है।

विदेशी व्यापार व निवेश को स्थिर बनाने के कदम सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं : चीन

18 अप्रैल को चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय से मिली खबर के अनुसार हाल ही में चीन ने विदेशी व्यापार व निवेश को स्थिर बनाने के लिए सिलसिलेवार कदम उठाए हैं। भविष्य में चीन खुलेपन को बढ़ाता रहेगा और कारोबारी वातावरण में सुधार लाता रहेगा, ताकि विदेशी व्यापारी आने, रहने और विकसित होने के लिए तैयार हो सके। इसके अलावा, चीन विश्व व्यापार संगठन के अन्य सदस्यों के साथ इस संगठन के सामान्य संचालन को बनाए रखने की कोशिश करेगा।

चीन अपने पश्चिमी इलाके में उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाएगा

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद ने हाल ही में नए युग में पश्चिमी चीन के जोरदार विकास को आगे बढ़ाने संबंधी राय जारी की, जिसमें पश्चिमी क्षेत्र में 2020 में खुशहाल समाज को बखूबी अंजाम देने और 2035 में पूर्वी इलाके के बराबर विकसित स्तर तक पहुंचाने वाले लक्ष्य को लेकर स्पष्ट परियोजना बनाई गई।

शी चिनफिंग ने पेइचिंग विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पाकिस्तानी विद्यार्थियों को जवाबी पत्र भेजा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन में अध्ययन करने आए विभिन्न देशों के श्रेष्ठ युवाओं का स्वागत किया और उनके चीनी युवाओं के साथ ज्यादा आदान-प्रदान करने, विश्व के विभिन्न देशों के युवाओं के साथ मिलकर लोगों के मन में आपसी संपर्क को आगे बढ़ाने, मानव जाति के साझे भाग्य समुदाय की स्थापना के लिए योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

चीनी संचार विश्वविद्यालय ने नेत्रहीन लोगों के लिए "उज्ज्वल थियेटर" का आयोजन किया

17 मई को चीन का 30वां राष्ट्रीय विकलांगता सहायता दिवस मनाने के लिये चीनी संचार विश्वविद्यालय ने दूसरे सहपाठियों के साथ नेत्रहीन लोगों के लिए "उज्ज्वल थियेटर" आदि गतिविधियों का आयोजन किया।

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में नानचिंग शहर में विशेष समारोह आयोजित

18 मई को यानी अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में दक्षिणी चीन के नानचिंग शहर में विशेष समारोह आयोजित हुए।

चीन में 30वां राष्ट्रीय विकलांगता सहायता दिवस मनाया गया

17 मई को चीन का 30वां राष्ट्रीय विकलांगता सहायता दिवस मनाने के लिये अनेक गतिविधियां आयोजित हुईं। अब चीन में आठ करोड़ विकलांग लोग रहते हैं जो भी अपना सुखमय जीवन बिता रहे हैं।

शी चिनफिंग 73वीं विश्व स्वास्थ्य महासभा के वीडियो सम्मेलन में भाषण देंगे

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 18 मई को आयोजित 73वीं विश्व स्वास्थ्य महासभा के वीडियो सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाषण देंगे। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ छुनयिंग ने 18 मई को इसका एलान किया।

इजराइल में चीनी राजदूत का अप्रत्याशित रूप से निधन

इजराइल में चीन के राजदूत तू वेई का 17 मई को तेल अवीव में निधन हो गया। 

चीन अमेरिका के नये निर्यात नियम का विरोध करता है : चीनी वाणिज्य मंत्रालय

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 17 मई को अमेरिका की नयी निर्यात नियम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चीन का ध्यान केंद्रित हुआ है कि अमेरिका ने हुआवेई कंपनी के खिलाफ़ निर्यात नियम जारी किया है, जिसका चीन दृढ़ता से विरोध करता है।

HomePrev...74757677787980...NextEndTotal 100 pages