चीनी एप्स पर बैन लगाने और बायकॉट चाइना अभियान चलाने के बाद भारत ने हाल में घोषणा की कि वह चीन के नेतृत्व वाले किसी भी व्यापारिक समझौते में भाग नहीं लेगा, जिसमें क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (आरसीईपी) भी शामिल है।
चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 7 जुलाई को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 6 जुलाई को देश में कोविड-19 के कुल 8 मामले आये जो सब विदेश से आए हैं।
हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने 6 जुलाई की रात को एक न्यूज विज्ञप्ति जारी की, जिसके अनुसार चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के कानून की 43वीं धारा के कार्यान्वयन के ठोस नियम 6 जुलाई को सार्वजनिक किया गया और 7 जुलाई से प्रभावी होंगे।
पेइचिंग के स्वास्थ्य आयोग के अनुसार 6 जुलाई को पेइचिंग में कोविड-19 का नया मामला और संदिग्ध मामला नहीं आया। एक लक्षणहीन संक्रमित मामले की रिपोर्ट मिली और 4 मरीज निरोगी हो गये ।
इस साल चीन में विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को शुरू हुई, जिसमें 1 करोड़ 7 लाख 10 हजार छात्र भाग ले रहे हैं। यह परीक्षा कोविड-19 महामारी फैलने के बाद पूरे चीन में सबसे बड़े पैमाने वाली सामूहिक गतिविधि है।
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 6 जुलाई को चीन-अरब देश सहयोग मंच के 9वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में कहा कि वर्तमान सम्मेलन में महामारी के खिलाफ एकजुट होकर रोकथाम का संयुक्त वक्तव्य, अम्मान घोषणा पत्र और भावी दो सालों में कार्य योजना संपन्न की।
6 जुलाई को चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी ने चीन-अरब देश सहयोग मंच के 9वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में कहा कि चीन और अरब देशों द्वारा एक साथ कोविड-19 महामारी की रोकथाम और नियंत्रण किया जाना दोनों पक्षों के बीच आम भाग्य का एक ज्वलंत चित्रण है। चीन और अरब देश के भाग्य समुदाय का विकास जारी है।
6 जुलाई को चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी ने चीन-अरब देश सहयोग मंच के 9वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में कहा कि चीन और अरब देशों को मजबूती के साथ एक दूसरे का समर्थन करते हुए निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करनी चाहिए। चीन विकासशील देशों और मानवीय प्रगति के सही पक्ष पर अडिग खड़ा रहेगा।
ब्रिटेन स्थित चीनी राजदूत ल्यो श्याओ मिंग ने 6 जुलाई को कहा कि हांगकांग संबंधी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पूरी तरह ‘एक देश, दो व्यवस्था’ नीति के अनुकूल है और इस नीति की दीर्घकालिक स्थिरता को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बल दिया कि हांगकांग चीन का भाग है।
चीन-अरब देशों के सहयोग मंच की 9वीं मंत्री स्तरीय वीडियो बैठक 6 जुलाई को आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बधाई पत्र भेजा।
अमेरिकी राजनीतिज्ञों ने चीन द्वारा जारी महामारी से जुड़ी सूचना पर शक जताया।
वांग ई ने कहा कि इस वर्ष चीन व भारत के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है।