चीन : महामारी की परीक्षा में खरी उतरी अनाज सुरक्षा
चीनी राष्ट्रीय अनाज और सामग्री रिजर्व ब्यूरो के प्रभारी चांग वुफंग ने 7 सितंबर को 2020 चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार एक्सपो में कहा कि चीन में अनाज सुरक्षा महामारी की परीक्षा में खरी उतरी है।
उस दिन आयोजित 2020 अनाज आधुनिक सप्लाई श्रृंखला विकास और निवेश के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चांग वुफंग ने कहा कि इधर के वर्षों में चीन में अनाज के उत्पादन, भंडार और स्थानांतरण की क्षमता में उन्नति हुई है। पूरे देश में अनाज का कुल उत्पादन क्रमशः 5 सालों में 6.5 खरब किलोग्रामों से अधिक तक जा पहुंचा है और औसत व्यक्ति के लिए अनाज की मात्रा अंतर्राष्ट्रीय अनाज सुरक्षा मानक रेखा के ऊपर है। चीन में धान और आटा का भंडार चीनी नागरिकों के एक साल के खाने के लिए पर्याप्त है।
चांग वुफंग ने कहा कि अनाज की सुरक्षा अभी भी विश्व का अहम विषय रही है। सप्लाई श्रृंखला की स्थिरता अनाज सुरक्षा का अहम आधार भी है। चीन देश की अनाज सुरक्षा रणनीति को लागू कर और ऊंचे स्तर, ऊंची गुणवत्ता, उच्च क्षमता और अनवरत अनाज सुरक्षा गारंटी प्रणाली की रचना करेगा, ताकि विश्व अनाज सप्लाई श्रृंखला की स्थिरता की सक्रिय रक्षा कर सके।
(श्याओयांग)