चीन की अर्थव्यवस्था में तीन सूचकांक गिरने से उठने लगे
हाल ही में चीन की अर्थव्यवस्था में और तीन सूचकांक गिरने से उठने लगे हैं। एक है औद्योगिक उद्यमों में लाभ की वृद्धि गति गिरने से उठने लगी। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 27 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार दूसरी तिमाही में औद्योगिक उद्यमों के लाभ में गत वर्ष के इसी अवधि की अपेक्षा 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पहली तिमाही में 36.7 प्रतिशत कम हुआ है। खासतौर पर मई व जून दोनों महीनों में लाभ की वृद्धि क्रमशः 6 प्रतिशत व 11.5 प्रतिशत तक पहुंच गयी।
दूसरा है राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों की कुल परिचालन आय और लाभ की कुल रकम में इस वर्ष में पहली बार मासिक वृद्धि प्राप्त हुई। वित्तीय मंत्रालय द्वारा 23 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार जून में राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों की कुल परिचालन आय में गत वर्ष की समान अवधि से 7.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उधर, लाभ की कुल रकम में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
तीसरा है केंद्र सरकार के नेतृत्व वाले उद्यमों के मासिक शुद्ध लाभ में इस वर्ष में पहली बार सकारात्मक वृद्धि हुई है। चीनी राज्य परिषद के अधीन राज्य के स्वामित्व वाली संपत्ति की निगरानी व प्रबंध आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जून में केंद्र सरकार के नेतृत्व वाले उद्यमों को 1 खरब 66 अरब 48 करोड़ युआन का शुद्ध लाभ मिला है। जो मई की अपेक्षा 64 अरब 63 करोड़ युआन अधिक रहा और गत वर्ष की समान अवधि से 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वर्ष में पहली बार मासिक शुद्ध लाभ की सकारात्मक वृद्धि प्राप्त हुई है।
चंद्रिमा


