वांग यी:चीन ने कभी भी अमेरिका को चुनौती देने या उसका स्थान लेने का इरादा नहीं किया

2020-07-09 11:47:31
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

 9 जुलाई को चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी ने चीन-अमेरिका थिंक टैंक मीडिया वीडियो मंच में भाषण देते हुए कहा कि चीन ने कभी भी अमेरिका को चुनौती देने या उसका स्थान लेने का इरादा नहीं किया। चीन का अमेरिका से व्यापक तरीके से सामना करने का कोई इरादा नहीं है।

वांग यी ने कहा कि चीन अपने लोगों की भलाई को उन्नत करने के लिए सबसे अधिक चिंतित है, चीन की सबसे महत्वपूर्ण बात है चीनी राष्ट्र का पुनर्जागरण और सबसे उम्मीद की बात विश्व शांति और स्थिरता है। चीन अमेरिका के साथ किसी संघर्ष और टकराव के लिए तैयार नहीं है, आपसी सम्मान सहयोग और समान जीत प्राप्त करना चाहता है, ताकि समन्वय, सहयोग और स्थिरता के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों का निर्माण किया जा सके। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए चीन और अमेरिका को एक साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। एक स्वतंत्र देश के रूप में, चीन को अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने का अधिकार है, चीन के खिलाफ किसी भी धमकाने वाली नीति और अन्याय को अस्वीकार करने का अधिकार है।

वांग यी ने कहा कि तथाकथित चीन के साथ अमेरिका का दृष्टिकोण विफल होने और चीन के साथ सहयोग में अमेरिका को नुकसान उठाना पड़ने का कथन न तो इतिहास का सम्मान करती है और न ही तथ्यों के अनुरूप। अमेरिका सहित विश्व के विभिन्न देशों के साथ खुलेपन और सहयोग से चीन को सफलता मिली। चीन के विकास से अमरिका को निरंतर विकास की शक्ति और विशाल बाजार स्थान प्रदान किया गया है।  (वनिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories